• Sat. Jun 13th, 2026

संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
prasoonjoshi,prasarbhartipresidentसंचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को भारत के लोक सेवा प्रसारक, प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

श्री जोशी का साहित्य, विज्ञापन, सिनेमा और जन संचार के क्षेत्र में व्यापक योगदान रहा है। अपने प्रभावशाली लेखन और गहरी सांस्कृतिक संवेदनशीलता के लिए जाने जाने वाले श्री जोशी की समकालीन भारतीय मीडिया की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि उनके नेतृत्व में प्रसार भारती नई ऊर्जा, उद्देश्य और रचनात्मकता के साथ कार्य करेगा।

श्री प्रसून जोशी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
===============================================Courtesy=====================================================
संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
prasoonjoshi,prasarbhartipresident

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *