• Tue. Jun 9th, 2026

आईपीएल: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को दी शिकस्त

आईपीएल: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को दी शिकस्त
IPL2026,KKR,lucknowsupergiants,cricket,BCCI,twenty-twenty,T-20आईपीएल: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को दी शिकस्त
आईपीएल क्रिकेट में, लखनऊ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, कोलकाता नाइट राइडर्स ने सात विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बनाए। इसके बाद खेले गए सुपर ओवर में, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 विकेट के नुकसान पर 1 रन बनाया। कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह ने सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर मैच जीत लिया। रिंकू सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

कल खेले गए एक अन्य मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 158 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात टाइटन्स ने 17वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नूर अहमद और अकील हुसैन ने एक-एक विकेट लिया। आज दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। मैच शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा।
===============================================Courtesy===============================================
आईपीएल: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को दी शिकस्त
IPL2026,KKR,lucknowsupergiants,cricket,BCCI,twenty-twenty,T-20

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *