• Fri. Jun 12th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी का सिविल सेवकों से विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी का सिविल सेवकों से विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान
narendramodi,viksitbharat,civilsevakप्रधानमंत्री मोदी का सिविल सेवकों से विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सिविल सेवकों से एक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य के साथ अपने हर प्रयास को समायोजित करने का आह्वान किया है। देश के सिविल सेवकों को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने निरंतर सीखने और क्षमता निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सराहा। हाल ही में संपन्न कर्मयोगी साधना सप्ताह में सिविल सेवकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि सीखने के इस सप्ताहभर के उत्सव में देश भर के सिविल सेवकों ने हिस्‍सा लिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं अनुभव किया है कि निरंतर सीखने की प्रतिबद्धता सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि दुनिया ऐसे युग में जी रही है जहां खुद को अद्यतन और कुशल बनाए रखना अब वैकल्पिक नहीं है। श्री मोदी ने कहा कि भविष्य में परिवर्तन की गति और भी बढ़ेगी और निरंतर सीखने के लिए प्रतिबद्धता ही सबसे आगे रहने का एकमात्र तरीका है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी बड़ी चुनौतियों के साथ-साथ अवसरों का भी समय है। रुझान हर दिन बदल रहे हैं, नई प्रौद्योगिकियां उभर रही हैं और नवाचार लगातार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नागरिकों और दुनिया को हमारे राष्ट्र से बड़ी उम्मीदें हैं। श्री मोदी ने कहा कि सरकार की सेवाएं और कार्य संस्कृति इस ऐतिहासिक युग का लाभ उठाने के लिए तैयार की गई हैं। उन्होंने सिविल सेवकों से आग्रह किया कि वे आईजीओटी कर्मयोगी जैसे प्लेटफार्मों का उपयोग करके सीखने को जीवन भर की आदत बनाएं।
==============================================Courtesy========================================
प्रधानमंत्री मोदी का सिविल सेवकों से विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान
narendramodi,viksitbharat,civilsevak

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *