• Sat. Jun 13th, 2026

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत : डॉनल्ड ट्रंप

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत : डॉनल्ड ट्रंप
trump,america,atomic,iranईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत : डॉनल्ड ट्रंप
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत हो गया है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि दोनों देश शांति समझौते के करीब हैं। उन्‍होंने कहा कि अगर समझौता हो जाता है, तो तेल की कोई कमी नहीं होगी। होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहेगा और सब कुछ ठीक हो जाएगा।

पिछले सप्ताह पाकिस्‍तान में लम्‍बी चली शांति वार्ता में अमरीका और ईरान किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके थे। अमरीका का कहना था कि ईरान ने परमाणु ईंधन संवर्धन के अपने अधिकार को छोड़ने से इनकार कर दिया।
इससे पहले, ईरान ने पांच साल तक यूरेनियम संवर्धन को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे ट्रंप प्रशासन ने 20 साल की अवधि पर अड़े रहते हुए खारिज कर दिया था। ट्रंप प्रशासन की पहले की मांग यह थी कि ईरान घरेलू संवर्धन को स्थायी रूप से बंद कर दे, क्योंकि इससे परमाणु हथियार बनाने की क्षमता हासिल करने का रास्ता खुल सकता है। ईरान हमेशा से यह कहता रहा है कि वह परमाणु हथियार नहीं चाहता और उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है।
====================================================Courtesy===============================================
ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत : डॉनल्ड ट्रंप
trump,america,atomic,iran

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *