• Tue. Jun 9th, 2026

भारत और चीन ने नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन की द्विपक्षीय परामर्श बैठक आयोजित की

भारत और चीन ने नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन की द्विपक्षीय परामर्श बैठक आयोजित की
india,china,shanghaisahyogsanghthan,newdelhiभारत और चीन ने नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन की द्विपक्षीय परामर्श बैठक आयोजित की
भारत और चीन ने नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन- एस.सी.ओ. की द्विपक्षीय परामर्श बैठक आयोजित की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एस.सी.ओ. के राष्ट्रीय समन्वयक राजदूत आलोक ए डिमरी ने किया। चीन की ओर से राष्ट्रीय समन्वयक राजदूत यान वेनबिन ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने एस.सी.ओ. नेताओं के निर्णयों के कार्यान्वयन और संगठन के भविष्य के स्वरूप पर विचार-विमर्श किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष एस.सी.ओ. मामलों में आपसी सहयोग और परामर्श को जारी रखने और मजबूत करने पर सहमत हुए। मंत्रालय ने बताया कि दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने पश्चिम क्षेत्र के सचिव सिबी जॉर्ज से मुलाकात कर सुरक्षा, व्यापार, संपर्क और जन-संबंधों सहित एस.सी.ओ. ढांचे के भीतर सहयोग की समीक्षा की।
========================================================Courtesy================================================
भारत और चीन ने नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन की द्विपक्षीय परामर्श बैठक आयोजित की
india,china,shanghaisahyogsanghthan,newdelhi,SCO

 

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *