पाकिस्तान में आयोजित शांति वार्ता विफल, अमरीकी नौसेना ने शुरू की ईरानी बंदरगाहों की पूर्ण समुद्री नाकाबंदी
trump,america,iran,jiraniport,harmujjaldamrumadhya,peacetalkfailपाकिस्तान में आयोजित शांति वार्ता विफल, अमरीकी नौसेना ने शुरू की ईरानी बंदरगाहों की पूर्ण समुद्री नाकाबंदी
पाकिस्तान में पिछले सप्ताह हुई शांति वार्ता के विफल होने के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के साथ ही अमरीकी नौसेना ने ईरानी बंदरगाहों की पूर्ण समुद्री नाकाबंदी शुरू कर दी है। यह नाकाबंदी कल शाम साढे सात बजे से प्रभावी हो गई। अमरीकी केंद्रीय कमान ने कहा है कि ये प्रतिबंध फारस और ओमान की खाड़ी में स्थित ईरान के तटीय क्षेत्रों में प्रवेश करने या बाहर निकलने वाले जहाजों पर लागू होंगे। अधिकारियों ने बताया है कि ईरान से बाहर जाने वाले जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर सकते हैं, हालांकि उन्हें बढ़ी हुई सैन्य उपस्थिति और संचार जांच का सामना करना पड़ सकता है।
अमरीकी सेना ने चेतावनी दी है कि ईरान के बंदरगाहों पर बिना अनुमति के प्रवेश करने या बाहर निकलने वाले किसी भी जहाज को रोका जा सकता है, उनका मार्ग बदला जा सकता है या उन्हें कब्जे में लिया जा सकता है। ईरान के बंदरगाहों पर वर्तमान में मौजूद तटस्थ जहाजों को भी निकलने के लिए सीमित समय दिया गया है। ईरान ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वह अपने जलक्षेत्र में किसी भी प्रकार की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करेगा। उसने नाकाबंदी जारी रहने पर अन्य प्रमुख क्षेत्रीय बंदरगाहों और समुद्री यातायात मार्गों को बाधित करने की धमकी दी है।
=============================================Courtesy===========================================
पाकिस्तान में आयोजित शांति वार्ता विफल, अमरीकी नौसेना ने शुरू की ईरानी बंदरगाहों की पूर्ण समुद्री नाकाबंदी
trump,america,iran,jiraniport,harmujjaldamrumadhya,peacetalkfail
