• Sat. Jun 13th, 2026

बिहार: सम्राट चौधरी को चुना गया भाजपा विधायक दल का नेता

बिहार: सम्राट चौधरी को चुना गया भाजपा विधायक दल का नेता
samratchoudhary,bihar,biharcmबिहार: सम्राट चौधरी को चुना गया भाजपा विधायक दल का नेता
भारतीय जनता पार्टी के विधायक सम्राट चौधरी को बिहार में भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इससे राज्‍य में अगले मुख्‍यमंत्री बनने के लिए उनका रास्‍ता साफ हो गया है। इसकी घोषणा पटना में भाजपा विधायक दल की एक बैठक के बाद की गई।

केन्‍द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्‍त किए गए केन्‍द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सम्राट चौधरी को सर्वसम्‍मति से से विधायक दल का नेता चुना गया है।

इस बीच, कुछ ही देर में विधानसभा के सेंट्रल हॉल में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन विधायकों की संयुक्त बैठक में सम्राट चौधरी के नाम का समर्थन किया जाएगा। इसके बाद सम्राट चौधरी सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए लोक भवन जाएंगे। मुख्‍यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के इस्‍तीफा देने के बाद इसकी घोषणा हुई है। उन्‍हें हाल ही में राज्‍यसभा का सदस्‍य बनाया गया है।

तारापुर के विधायक सम्राट चौधरी ने उन पर विश्‍वास रखने के लिए भाजपा नेतृत्‍व के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि यह जिम्‍मेदारी बिहार के लोगों की सेवा करने का एक पावन अवसर है।
===============================================Courtesy===============================================
बिहार: सम्राट चौधरी को चुना गया भाजपा विधायक दल का नेता
samratchoudhary,bihar,biharcm

 

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *