प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश दौरे पर, दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का करेंगे उद्घाटन
narendramodi,uttrakhand,uttarpradeshप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश दौरे पर, दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे देहरादून में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के बढाए गए हिस्से पर वन्यजीव गलियारे की समीक्षा भी करेंगे। समीक्षा के बाद, श्री मोदी देहरादून के पास स्थित जय मां दात काली मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे।
213 किलोमीटर लंबा छह लेन वाला एक्सेस-कंट्रोल्ड दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। यह गलियारा दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा के समय को वर्तमान छह घंटे से घटाकर लगभग ढाई घंटे कर देगा। परियोजना के कार्यान्वयन में निर्बाध हाई-स्पीड कनेक्टिविटी को सक्षम बनाने के लिए 10 इंटरचेंज, तीन रेलवे ओवर ब्रिज, चार बडे पुल और 12 सुविधाओं का निर्माण भी शामिल है। यात्रियों के लिए सुरक्षित और अधिक कुशल यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए गलियारे में उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली लगाई गई है।
इस क्षेत्र की पारिस्थितिक संवेदनशीलता, समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीवों को ध्यान में रखते हुए, कॉरिडोर को मानव-पशु संघर्ष को काफी हद तक कम करने के उद्देश्य से कई विशेषताओं के साथ डिज़ाइन किया गया है। जंगली जानवरों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए, परियोजना में वन्यजीव संरक्षण के लिए कई विशेष सुविधाएं शामिल की गई हैं।
यह आर्थिक कॉरिडोर प्रमुख पर्यटन तथा आर्थिक केंद्रों के बीच संपर्क बढ़ाकर और पूरे क्षेत्र में व्यापार तथा विकास के नए रास्ते खोलकर क्षेत्रीय आर्थिक विकास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
=============================================Courtesy=========================================
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश दौरे पर, दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का करेंगे उद्घाटन
narendramodi,uttrakhand,uttarpradesh
