• Tue. Jun 9th, 2026

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिकी नाकाबंदी में भागीदारी से किया इनकार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिकी नाकाबंदी में भागीदारी से किया इनकार
keirstarmar,britishprimeministerब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिकी नाकाबंदी में भागीदारी से किया इनकार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने होर्मुज जलडमरूमध्य की किसी भी अमरीकी नाकाबंदी में ब्रिटेन की भागीदारी से इनकार किया है। उन्‍होंने दोहराया है कि ब्रिटेन ईरान के साथ किसी भी संघर्ष में शामिल नहीं होगा। श्री स्टारमर ने सैन्य तनाव बढ़ाए बिना महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को खोले रखने के लिए ब्रिटेन की प्रतिबद्धता पर बल दिया।

इससे पहले अमरीकी केंद्रीय कमान ने भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे से ईरानी बंदरगाहों में समुद्री यातायात की नाकाबंदी शुरू करने की घोषणा की थी। इसके बाद ईरान ने फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बंदरगाहों को धमकी दी है। यह नाकाबंदी अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बंदरगाहों सहित ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर समान रूप से लागू होगी। श्री स्टारमर ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम होने के साथ-साथ होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने के उपायों पर ब्रिटेन लगातार सहयोगियों से परामर्श कर रहा है। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंधों के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर पड़ने वाले प्रभाव पर गहरी चिंता व्यक्त की।

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़ ने भी खुली नौवहन व्यवस्था की मांग का समर्थन किया है। उन्‍होंने कहा कि अमरीका से उन्‍हें नाकाबंदी में शामिल होने का कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है। श्री अल्बानीज़ ने क्षेत्रीय संघर्षों के समाधान के लिए नए सिरे से बातचीत शुरू करने के महत्व पर बल दिया और अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून का पूर्ण सम्मान करने का आह्वान किया।

उधर, ईरान ने अमरीकी नौसैनिक नाकाबंदी के जवाब में कहा कि इससे फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बंदरगाहों की सुरक्षा सीधे खतरे में है।

इस बीच यूरोपीय संघ ने आर्थिक और सुरक्षा संबंधी खतरों की चेतावनी दी है। ब्रसेल्स में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि जलडमरूमध्य का लगातार बंद रहना गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है और नौवहन की स्वतंत्रता को बहाल करना यूरोप के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता ठप हो गई है और अब यह निर्धारित करना आवश्यक है कि स्थिति किस दिशा में आगे बढ़ेगी।
=============================================Courtesy==================================
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिकी नाकाबंदी में भागीदारी से किया इनकार
keirstarmar,britishprimeminister

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *