• Sat. Jun 13th, 2026

अमरीकी सेना ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही अवरुद्ध करने की कार्रवाई करेगी शुरू

अमरीकी सेना ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही अवरुद्ध करने की कार्रवाई करेगी शुरू
trump,america,iran,harmujjaldamrumadhyaअमरीकी सेना ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही अवरुद्ध करने की कार्रवाई करेगी शुरू
हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही अवरुद्ध करने की कार्रवाई शुरू करेगी। अमरीकी मध्‍य कमान के अनुसार, ईरानी बंदरगाहों और तटवर्ती क्षेत्र से आने-जाने वाले सभी पोतों पर यह कार्रवाई लागू होगी। हालांकि गैर-ईरानी बंदरगाहों से गुजरने वाले पोतों को आने-जाने की अनुमति रहेगी। हॉर्मुज स्‍ट्रेट में आने वाले पोत वाहकों को निर्देशों पर ध्‍यान देने और अमरीकी नौसेना के साथ सम्‍पर्क रखने को कहा गया है।

अमरीका की इस घोषणा के जवाब में ईरान के इस्‍लामिक रेवोल्‍यूशनरी गार्ड कोर ने चेतावनी दी है कि अमरीका या उसकी सहयोगी सेना के किसी भी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा। ईरान ने हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य पर पूरे नियंत्रण का भी दावा किया है।

ईरान के साथ शांति वार्ता विफल होने के बाद राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य से ईरानी कब्‍जा तत्‍काल हटाने का आदेश दिया है। उन्‍होंने इसे ईरान की वसूली और परमाणु महत्‍वकांक्षा पर अंकुश के लिए आवश्‍यक बताया। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि ईरान जल्‍द ही अमरीकी शर्तों पर बातचीत करेगा।
============================================================Courtesy====================================================
अमरीकी सेना ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही अवरुद्ध करने की कार्रवाई करेगी शुरू
trump,america,iran,harmujjaldamrumadhya

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *