• Sat. Jun 13th, 2026

भारत ने अमेरिका-ईरान युद्धविराम का किया स्वागत, शांति की जताई उम्मीद

भारत ने अमेरिका-ईरान युद्धविराम का किया स्वागत, शांति की जताई उम्मीद
ceasefire,americairanwar,amerciairanceasefireभारत ने अमेरिका-ईरान युद्धविराम का किया स्वागत, शांति की जताई उम्मीद
भारत ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम का स्वागत किया है। नई दिल्ली में पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर आयोजित अंतरमंत्रालयी ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत, को उम्मीद है कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होगी और होर्मुज जलडमरूमध्य से निर्बाध नौवहन और वैश्विक व्यापार का प्रवाह जारी रहेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत शांति और स्थिरता की दिशा में उठाए गए सभी कदमों का स्वागत करता है और आशा व्यक्त की कि पश्चिम एशिया में हुए इस घटनाक्रम से यूक्रेन में शांति प्रयासों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
श्री जायसवाल ने बताया कि भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए मंत्रालय में एक विशेष नियंत्रण कक्ष कार्यरत है। उन्होंने कहा कि भारत के दूतावास ने भारतीय नागरिकों से शीघ्रता से ईरान छोड़ने की अपील करते हुए परामर्श जारी किया है। उन्होंने आगे बताया कि लगभग 7 हजार 500 भारतीय नागरिक ईरान में अभी भी फंसे हुए हैं।
कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने कहा कि देशभर की खदानों और बिजली संयंत्रों में कोयले का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कोयले की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के मद्देनजर कोयले का पर्याप्त भंडार बनाए रखा गया है। श्री कस्सी ने कहा कि कोयले का उत्पादन खपत के स्तर के अनुरूप है और इसमें कोई कमी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय रेलवे के मजबूत रसद समर्थन से कोयला क्षेत्र देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से सक्षम है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि देशभर में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और सामान्य आपूर्ति जारी है। उन्होंने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी गई है ताकि घरों तक 100% आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके और व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति को विनियमित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पीएनजी कनेक्शनों का विस्तार किया है और व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति को भी चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया है।
पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने बताया कि देशभर में बंदरगाहों का संचालन सामान्य है और कहीं भी भीड़भाड़ की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने 700 से अधिक भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की है और समुद्री संचालन को निर्बाध बनाए रखने के लिए समन्वय जारी है।
==================================================Courtesy=========================================
भारत ने अमेरिका-ईरान युद्धविराम का किया स्वागत, शांति की जताई उम्मीद
ceasefire,americairanwar,amerciairanceasefire

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *