• Fri. Jun 12th, 2026

होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर बढ़ रहा है एलपीजी टैंकर ग्रीन सानवी

होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर बढ़ रहा है एलपीजी टैंकर ग्रीन सानवी
homurjjaldamrumadhya,LPG,greensanviहोर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर बढ़ रहा है एलपीजी टैंकर ग्रीन सानवी
भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर, ग्रीन सानवी युद्धग्रस्त होर्मुज जल-डमरू-मध्य को सुरक्षित रूप से पार करके भारत की ओर बढ़ रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, पश्चिम एशिया संघर्ष शुरू होने के बाद से होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने वाला ग्रीन सानवी सातवां भारत-उन्मुख एलपीजी टैंकर है।

पश्चिमी फारस की खाड़ी क्षेत्र में कुल 17 भारतीय ध्वज वाले जहाज, जिनमें 400 से अधिक भारतीय नाविक सवार हैं। नौवहन महानिदेशालय, भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जहाज मालिकों और भारतीय दूतावासों के साथ लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है।

महानिदेशक जहाजरानी नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे और सातों दिन काम कर रहे हैं। अब तक खाड़ी क्षेत्र के विभिन्न हवाई अड्डों और क्षेत्रीय स्थानों से एक हजार 1 सौ 30 से अधिक भारतीय नाविकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी में सहायता की है।
==========================================================Courtesy=============================================
होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर बढ़ रहा है एलपीजी टैंकर ग्रीन सानवी
homurjjaldamrumadhya,LPG,greensanvi

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *