• Tue. Jun 9th, 2026

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के सबसे ऊंचे पुल को नष्ट किया

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के सबसे ऊंचे पुल को नष्ट किया
donaldtrump,america,iranअमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के सबसे ऊंचे पुल को नष्ट किया
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के सबसे ऊंचे, बी-1 पुल को नष्ट कर दिया गया है। उनका यह बयान ईरान को पाषाण युग में धकेलने की धमकी देने के कुछ घंटों बाद आया है़।

ट्रम्‍प ने ट्रुथ सोशल पर इस विस्‍फोट का वीडियो भी साझा किया है। उन्‍होंने ईरान से जल्‍द अमरीका के साथ समझौता करने की बात कही है।

बी-1 पुल ईरान की राजधानी तेहरान को कराज से जोड़ता है। यह पुल अल्बोर्ज़ प्रांत में स्थित है। अल्बोर्ज़ के उपराज्‍यपाल ने बताया कि हमले में आठ लोग मारे गए हैं और 95 लोग घायल हुए हैं।

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आज रात होर्मुज जल-डमरू-मध्य की सुरक्षा के प्रस्ताव पर मतदान होगा। दुनियाभर में लगभग 20 प्रतिशत कच्‍चे तेल की ढुलाई इस महत्‍वपूर्ण जलमार्ग से होती है।

होर्मुज पर ईरान के नियंत्रण के कारण वैश्विक स्‍तर पर ईंधन की कीमतों में उछाल आया है। कल, होर्मुज को दोबारा खोलने पर चर्चा के लिए चालिस से अधिक देशों ने वर्चुवल बैठक की थी।
===========================================Courtesy==============================
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के सबसे ऊंचे पुल को नष्ट किया
donaldtrump,america,iran

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *