• Sat. Jun 13th, 2026

आज गुड फ्राइडे है; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर यीशु मसीह के बलिदान का स्‍मरण किया

आज गुड फ्राइडे है; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर यीशु मसीह के बलिदान का स्‍मरण किया
goodfriday,narendramodiआज गुड फ्राइडे है; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर यीशु मसीह के बलिदान का स्‍मरण किया
आज गुड फ्राइडे है। यह दिन मौन, तपस्‍या और त्‍याग का प्रतीक है।

दुनियाभर में इस दिन प्रभु यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने का स्‍मरण किया जाता है। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुड फ्राइडे के अवसर पर यीशु मसीह के बलिदान का स्‍मरण करते हुए कहा कि यह दिन लोगों को करुणा, क्षमा और सेवा के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने इन मूल्यों को जीवन में अपनाने और समाज में शांति तथा भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।

इस बीच, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुड फ्राइडे के अवसर पर यीशु मसीह के बलिदान को याद किया।

केरलम के तिरुवनंतपुरम में, सेंट जोसेफ मेट्रोपॉलिटन कैथेड्रल और सेंट मैरी कैथेड्रल सहित प्रमुख गिरजाघरों में इसाई समुदाय के लोग प्रार्थना कर रहे हैं।
===================================================Courtesy================================================
आज गुड फ्राइडे है; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर यीशु मसीह के बलिदान का स्‍मरण किया
goodfriday,narendramodi

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *