• Thu. Jun 11th, 2026

छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि आज
chatrapatishivajimaharaj,chatrapatishivajimaharajkipunyathithe

छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि आज
गृह मंत्री अमित शाह ने आज छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि शिवाजी महाराज भारतीय गौरव के अमर प्रतीक और राष्ट्रीय सम्मान के रक्षक थे।

उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए लोगों को एकजुट किया और हिंदवी स्वराज की स्थापना की।

श्री शाह ने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन इस बात का उदाहरण है कि कैसे एक शासक जन कल्याण के आदर्शों को कायम रखते हुए सांस्कृतिक विरासत और मातृभाषा दोनों की रक्षा कर सकता है।

उन्‍होंने कहा कि शिवाजी महाराज का संघर्ष और जीवन गाथा इस राष्ट्र के लोगों को अपनी मातृभूमि के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित करती रहेगी।
=========================================================Courtesy=====================================

छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि आज
chatrapatishivajimaharaj,chatrapatishivajimaharajkipunyathithe

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *