• Tue. Jun 9th, 2026

प्रधानमंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता नरेन्‍द्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता नरेन्‍द्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया
narendramodi,assam,dibrugarh,chaibaagaanप्रधानमंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता नरेन्‍द्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया
प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़ पहुंचे। प्रधानमंत्री ने आज सुबह डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान का दौरा किया। वहां उन्होंने महिला श्रमिकों से बातचीत की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि चाय को असम की आत्मा माना जाता है और उन्होंने प्रत्येक चाय बागान परिवार के प्रयासों पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने राज्य के गौरव को काफी बढ़ाया है। प्रधानमंत्री धेमाजी जिले के गोगमुख में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे बिश्वनाथ जिले के बेहाली जाएंगे। वहां वे तीन महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों – बिश्वनाथ, बेहाली और गोहपुर के मतदाताओं के लिए दूसरी रैली को संबोधित करेंगे।

असम का दौरा संपन्‍न करने के बाद प्रधानमंत्री नई दिल्ली लौटेंगे।
=================================================Courtesy===============================================
प्रधानमंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता नरेन्‍द्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया
narendramodi,assam,dibrugarh,chaibaagaan

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *