• Tue. Jun 9th, 2026

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ने कहा- ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान 2-3 हफ्तों में खत्म हो सकता है

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ने कहा- ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान 2-3 हफ्तों में खत्म हो सकता है
trump,america,iranअमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ने कहा- ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान 2-3 हफ्तों में खत्म हो सकता है
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान के खिलाफ अमरीका का सैन्य अभियान दो से तीन सप्ताह के भीतर समझौते के साथ या बिना समझौते के समाप्त हो सकता है। व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अमरीका बहुत जल्द ही संघर्ष से बाहर आ जाएगा। उन्‍होंने कहा कि यह वापसी दो सप्ताह के भीतर, शायद दो सप्ताह या तीन सप्ताह तक हो सकती है। उन्‍होंने कहा कि संघर्ष को समाप्त करने के लिए ईरान को किसी समझौते की शर्त रखने की आवश्यकता नहीं है।। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इसी भावना को दोहराते हुए कहा कि अमरीका अपने युद्ध उद्देश्यों को समय से पहले प्राप्त कर रहा है और “हम अंतिम लक्ष्य देख सकते हैं।

वहीं, ट्रंप के दावों के विपरीत ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान कम से कम छह महीने के युद्ध के लिए तैयार है। ईरान, अमरीका के साथ सीधी बातचीत नहीं कर रहा है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने अलग से कहा कि उनका देश लड़ाई रोकने के लिए तैयार है, बशर्ते उसे आश्वासन मिले कि उस पर फिर से हमला नहीं किया जाएगा।

श्री ट्रंप आज रात 9 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में ईरान पर एक महत्वपूर्ण अपडेट दिया जाएगा। श्री रुबियो ने यह भी संकेत दिया कि संघर्ष समाप्त होने के बाद अमरीका को नाटो के साथ अपने संबंधों पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता होगी। उन्होंने अमरीका के नेतृत्व वाले अभियान का समर्थन करने के लिए सहयोगी देशों की अनिच्छा की ओर भी इशारा किया।
====================================================Courtesy============================================
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ने कहा- ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान 2-3 हफ्तों में खत्म हो सकता है
trump,america,iran

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *