• Tue. Jun 9th, 2026

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया ईरान में प्रमुख ऊर्जा और बिजली केंद्रों पर हमले अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्देश

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया ईरान में प्रमुख ऊर्जा और बिजली केंद्रों पर हमले अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्देश
trump,america,iranअमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया ईरान में प्रमुख ऊर्जा और बिजली केंद्रों पर हमले अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्देश
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने युद्ध विभाग को ईरान में प्रमुख ऊर्जा और बिजली केंद्रों पर नियोजित हमलों को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्देश दिया है। व्हाइट हाउस में श्री ट्रंप ने कहा कि यह निर्णय पिछले दो दिन में अमरीका और ईरान के बीच हुई प्रारंभिक बातचीत के आधार पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अमरीका और ईरान के बीच व्यापक समझौते पर पहुंचने के लिए बहुत सकारात्मक बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि अमरीका यह सुनिश्चित करेगा कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर पाए।

दूसरी ओर ईरान ने अमरीका के साथ बातचीत की संभावना को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। ईरान के सरकारी मीडिया एजेंसी ने बताया है कि वर्तमान में दोनों पक्षों के बीच कोई सीधी बातचीत नहीं हो रही है। एक बयान में ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमरीका के राष्ट्रपति ट्रंप की हालिया टिप्पणियों को खारिज करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य संभावित सैन्य योजना के लिए समय लेना और वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर दबाव कम करना है।
=====================================================Courtesy=====================================================
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया ईरान में प्रमुख ऊर्जा और बिजली केंद्रों पर हमले अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्देश
trump,america,iran

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *