• Wed. May 1st, 2024

महिला अधिकारी ने डिप्टी कमिश्नर पर लगाया रेप का आरोप

AUGUST 06, 2018
उत्तर प्रदेश के नोएडा में पदस्थ वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर पंकज सिंह ने कथित रूप से भोपाल स्थित एक होटल में रुकी महिला अधिकारी से दुष्कर्म किया।
सूत्रों के अनुसार पीड़ित महिला गत दो अगस्त की रात भोपाल के होटल में रुकी थी। आरोपी ने वहां पहुंचकर उसके

साथ जबर्दस्ती की। अगले दिन उसे दिल्ली जाना था लेकिन आरोपी ने धमकी देकर उसे दिल्ली भी नहीं जाने दिया।
सूत्रों के मुताबिक रविवार रात को पंकज सिंह का फोन आया। उसने महिला के होटल का पता पूछा। पता जानने के बाद आरोपी ने फोन काट दिया। रात करीब 12 बजे पंकज सिंह होटल पहुंच गया और दरवाजा खटखटाया। महिला ने जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला आरोपी कमरे में दाखिल हो गया। आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया।
जैसे-तैसे महिला अधिकारी सुबह चार बजे कमरे से बाहर निकली और होटल कर्मचारियों को पूरी बात बताई। परेशान हो चुकी महिला ने डायल -१०० को बुलाया और कमला नगर पुलिस में लिखित शिकायत की पुलिस ने कैसे दर्ज कर लिया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है |
मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते इसकी सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई। आनन-फानन में बड़े अधिकारी होटल में पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
courtesy

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.