• Mon. Nov 2nd, 2026

भारत–रूस ने द्विपक्षीय कृषि व्यापार बढ़ाने पर सहमति जताई

भारत–रूस ने द्विपक्षीय कृषि व्यापार बढ़ाने पर सहमति जताई
putninindia,putin,indiarussiaभारत–रूस ने द्विपक्षीय कृषि व्यापार बढ़ाने पर सहमति जताई
भारत और रूस खाद्यान्न और बागवानी निर्यात में नए अवसर तलाशने के लिए द्विपक्षीय कृषि व्‍यापार को बढ़ावा देने पर सहमत हुए हैं। केन्‍द्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और रूस की कृषि मंत्री ओक्साना लुट के बीच कल हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने माना कि भारत-रूस के संबंध विश्‍वास, मित्रता और परस्‍पर सहयोग पर आधारित है। इस बैठक में बढ़ते द्विपक्षीय कृषि व्‍यापार का उल्‍लेख किया गया। फिलहाल द्विपक्षीय कृषि व्‍यापार लगभग तीन अरब पचास करोड़ डॉलर का है। श्री चौहान ने संतुलित व्‍यापार की आवश्‍यकता की बात कही। उन्‍होंने भारतीय आलू, अनार और बीजों के निर्यात से संबंधित दीर्घलंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए रूस की कृषि मंत्री के प्रति आभार भी प्रकट किया।
====================================================================Courtesy======================
भारत–रूस ने द्विपक्षीय कृषि व्यापार बढ़ाने पर सहमति जताई
putninindia,putin,indiarussia

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *