• Tue. Jun 9th, 2026

भारत को मिली 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी

भारत को मिली 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी
commanwealthgames2030भारत को मिली 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी
भारत को 2030 के राष्‍ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के तौर पर कन्फर्म किया गया है। ग्‍लासगो में राष्‍ट्रमंडल खेल आमसभा में आज भारत के नाम पर मुहर लगी।

2030 के राष्‍ट्रमंडल खेल भारत के अहमदाबाद शहर में आयोजित किए जाएंगे।

अहमदाबाद के अलावा नाइजीरिया का अबुजा शहर मेजबानी की दौड़ में शामिल था, लेकिन भारत बाजी मारने में सफल रहा। राष्ट्रमंडल खेल महासभा में 74 राष्ट्रमंडल सदस्य देशों और क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भारत की 2030 की दावेदारी का अनुमोदन किया।

भारत दूसरी बार राष्‍ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। इससे पहले नई दिल्‍ली में 2010 में इन खेलो का आयोजन किया था। ये राष्‍ट्रमंडल खेलों का शताब्‍दी वर्ष होगा।

खेल और युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडवयिा ने सौवें राष्‍ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भारत को मिलने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने कहा कि यह भारत के लिए बहुत गर्व की बात है।
=====================================================Courtesy============================
भारत को मिली 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी
commanwealthgames2030

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *