• Fri. Sep 20th, 2024

तीन वर्ष पूर्ण होने पर अमित शाह जी को बधाई

Byaum

Aug 9, 2017

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के सफलतापूर्वक तीन साल पूर्ण करने पर उन्हें बधाई देते हुए उनके यशस्वी दीर्घ जीवन की कामना की है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सपनों में श्री अमित शाह ने अपने कर्म सौन्दर्य का रंग भर कर उन्हें पूरा किया। यह इसी का परिणाम है कि देश के तेरह राज्यों में भगवा परचम फहरा रहा है। साथ ही पांच राज्यों में भाजपा की भागीदारी से सरकारें जनोन्मुखी शासन दे रही हैं। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2014 में प्रदेश की 80 सीटों में से 73 सीटों पर पार्टी ने स्वयं और सहयोग से सहयोगी को विजयी बनाने में सफलता पाई। श्री अमित शाह संगठन शिल्प के कुशल और सिद्धहस्त शिल्पी हैं। उन्होंने देश में ग्यारह करोड़ से अधिक सदस्य बना कर भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा सियासी दल बनाने का श्रेय हासिल किया।
श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि श्री अमित शाह विश्वास के धनी हैं। यही कारण है कि गोवा, मणिपुर और अरूणाचल प्रदेश में सरकार का गठन करने में सफल हुए। देश में जहाॅ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आवाज से जनता मंत्रमुग्ध है वहीं श्री अमित शाह का संगठन शिल्प बेजोड़ है। इनके ही प्रयासों से तीस वर्ष बाद केंद्र में किसी एक दल को प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने का गौरव हासिल हुआ है। श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने आशा व्यक्त की कि श्री अमित शाह के क्रांतिकारी नेतृत्व में मध्यप्रदेश का मिशन-2018 और दिल्ली में 2019 में भाजपा की पुनः सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त होगा।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *