घरेलू शेयर बाजार में ढाई प्रतिशत की मजबूत बढ़त दर्ज, सेंसेक्स 79,300 के पार पहुंचा
sharemarketघरेलू शेयर बाजार में ढाई प्रतिशत की मजबूत बढ़त दर्ज, सेंसेक्स 79,300 के पार पहुंचा
घरेलू शेयर बाजार में आज जोरदार खरीदारी की गई और देश के प्रमुख शेयर सूचकांक ढाई प्रतिशत के आस-पास लाभ में रहे। सकारात्मक वैश्विक संकेतों से निवेशकों का हौसला बढ़ा और बाजार में तेजी आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स कारोबार के अंत में दो हजार नौ अंक यानी 2.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79 हजार 310 पर बंद हुआ। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 576 अंक यानी 2.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24 हजार 537 दर्ज हुआ। लगातार छह कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है।
छोटी और मझौली कंपनियों के आज के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में मिडकैप-100 इंडेक्स लगभग 1.9 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 इंडेक्स करीब 0.6 फीसदी लाभ के साथ बंद हुआ।
============================================Courtesy=============================
