• Sat. May 18th, 2024

आई सी सी क्रिकेट वर्ल्डकप २०२३- विराट कोहली का प्रदर्शन |

आई सी सी क्रिकेट वर्ल्डकप २०२३- विराट कोहली का प्रदर्शन |
viratkohli,cricket,ICCcricketworldcup2023विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ शतक ठोका |
भारत ने बांग्लादेश को वर्ल्ड कप में ७ विकेट से हराकर जीत दर्ज की | बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ५० ओवर में २५६/८ का स्कोर बनाया | जवाब में भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा (४८) और शुभमन गिल के (५३) रनो की पारी के बाद विराट कोहली (१०३*) के शतक की मदद से लक्ष्य ४२ वे ओवर में ३ विकेट खोकर ही हासिल कर लिया | भारत की वर्ल्डकप में यह लगातार चौथी जीत है | टीम की जीत के हीरो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली रहे | प्लेयर ऑफ़ द मैच बने विराट कोहली ने ९७ गेंदों में ६ चोके व चार छक्के के साथ १०३ रन बनाये | उन्होंने छक्का लगाकर जीत दिलाई | विराट कोहली ने लोकेश राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए नाबाद ८३ रन भी जोड़े |  विराट कोहली प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे | अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में २६,००० हजार रन पूरे करने वाले विराट कोहली चौथे बल्लेबाज बन गए है | विराट कोहली ने वर्ल्डकप कॅरिअर का तीसरा शतक लगाया |
विराट कोहली के वनडे करिअर में अब ४८ शतक हो गए है | अब वह वनडे में सबसे अधिक ४९ शतक लगाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ २ शतक दूर रह गए है |
===================================Courtesy=======================
आई सी सी क्रिकेट वर्ल्डकप २०२३- विराट कोहली का प्रदर्शन |
viratkohli,cricket,ICCcricketworldcup2023|

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *