• Sat. May 18th, 2024

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम को अपनी पहली एशिया कप विजय पर बधाई दी

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम को अपनी पहली एशिया कप विजय पर बधाई दी
anuragthakur,hockey,asiacupकेंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम को अपनी पहली एशिया कप विजय पर बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि इतिहास रचने के लिए हमारी नारी शक्ति को हार्दिक बधाई। उन्होंने अपने कौशल और जुनून के दमदार प्रदर्शन से चार बार के चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर पहली बार महिला जूनियर हॉकी एशिया कप का खिताब जीता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह गर्व का क्षण है कि युवा और जमीनी प्रतिभा को निखारने की सरकार की खोज योजनाओं का ऐसा उत्साहजनक परिणाम मिल रहा है। साइ ने भी भारतीय खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस टीम के 17 खिलाड़ी बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण के नेताजी सुभाष केंद्र के खेलों इंडिया और राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र का हिस्‍सा हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व है और देश उनकी जीत की खुशियां मना रहा है।
================================Courtesy================================
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम को अपनी पहली एशिया कप विजय पर बधाई दी
anuragthakur,hockey,asiacup

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *