• Thu. May 2nd, 2024

प्रधानमंत्री ने कहा, सामाजिक न्याय केवल राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के लिए आस्था का मूल मंत्र है

प्रधानमंत्री ने कहा, सामाजिक न्याय केवल राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के लिए आस्था का मूल मंत्र है
narendramodi,PM,primeministerofindia,BJP,BJPsthapnadiwas,BJP44sthapnadiwasFILE PIC

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय केवल एक राजनीतिक नारा नहीं है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के लिए यह आस्था का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि अनेक राजनीतिक दलों ने सामाजिक न्याय के नाम पर जनसेवा के बदले केवल अपने परिवार का हित सुनिश्चित किया है। श्री मोदी ने भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद तथा कानून और व्यवस्था के समक्ष आने वाली अड़चनों से निपटने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि जनसंघ के स्थापना के समय पार्टी के पास न तो राजनीतिक अनुभव था और नहीं पर्याप्त संसाधन थे। उसके पास केवल मातृभूमि के प्रति समर्पण और लोकतांत्रिक शक्ति के प्रति आस्था थी। श्री मोदी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति का नेतृत्व कर रही है। एक भारत श्रेष्ठ भारत पार्टी का लक्ष्य और मंत्र रहा है।

प्रधानमंत्री ने पार्टी को मजबूत बनाने में असंख्य कार्यकर्ताओं की सेवाओं और त्याग बलिदान का स्मरण किया। भाजपा कार्यकर्ताओँ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हमारा लक्ष्य लोगों का ह्रदय जीतना होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी आज अपने स्थापना दिवस से बाबा साहेब डॉक्टर बीआर आंबेडकर की जंयती 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह मना रही है। इस महीने की 11 तारीख को पार्टी सदस्य समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती मनाएंगे।
========================================Courtesy======================
प्रधानमंत्री ने कहा, सामाजिक न्याय केवल राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के लिए आस्था का मूल मंत्र है
narendramodi,PM,primeministerofindia,BJP,BJPsthapnadiwas,BJP44sthapnadiwas

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.