• Sun. Jun 8th, 2025 10:27:29 AM

जीएसटी व्यवस्था से मध्यप्रदेश की विकास दर प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी- विजेश लुणावत

07/06/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत ने कहा कि 1 जुलाई से लागू हो रही जीएसटी व्यवस्था से मध्यप्रदेश की विकास दर बढ़ेगी और प्रति व्यक्ति आय में इजाफा होगा। प्रदेश में विदेशी निवेश बढ़ेगा। प्रदेश में औद्योगिक शांति का वातावरण निवेश के लिए अपेक्षित होता है यह प्रदेश के लिए अतिरिक्त लाभ है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश प्रोत्साहित करने के साथ आर्थिक विकास के उच्च स्तर प्राप्त करने के लिए पूरी संभावनाएं है। मध्यप्रदेश मेक इन इंडिया का प्रवेश द्वार बनेगा। मध्यप्रदेश देश का दूसरा बड़ा राज्य है जो देश के 9.5 प्रतिशत भाग पर फैला है। भौगोलिक दृष्टि से मध्यप्रदेश देश के मध्य में स्थित है। देश के प्रमुख बाजारों से जुड़े होने के साथ देश के प्रथम स्तरीय शहरों से और शहरों के लिए यातायात परिवहन सुलभ है। प्रदेश में 99403 कि.मी. लंबी शानदार सड़के उद्योग वाणिज्य के लिए धमनियों का काम करती है। इससे मध्यप्रदेश वितरण केन्द्र बनता है। जीएसटी के कारण मध्यप्रदेश देश का बड़ा लाॅजिस्टिक हब बनेगा। इसका लाभ निचले स्तर तक पहुंचेगा। प्रति व्यक्ति आय बढ़ने में ये विशेषताएं कारक बनेगी।
श्री लुणावत ने कहा कि मध्यप्रदेश ईज आफ डूईंग बिजनेस के लिए सर्वश्रेष्ठ संरचना है। रेल, रोड़, एयर कनेक्टिविटी निवेश के अनुकूल है। यही अनुकूलताएं मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आकर्षण देगी। जीएसटी का लाभ मध्यप्रदेश की मुठ्ठी में होगा।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *