• Wed. Nov 4th, 2026

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल संत सेवालाल महाराज के 284वें जयंती समारोह में शामिल होंगे

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल संत सेवालाल महाराज के 284वें जयंती समारोह में शामिल होंगे
santsevalalmaharaj

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में बन्जारा समुदाय के धर्मगुरू संत सेवालाल महाराज की कल 284वीं जयंती के दो दिन के समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह आज शुरू हो गया। संस्कृति मंत्रालय ने कहा है कि देशभर से बन्जारा समुदाय के लोग इस समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली में एकत्र हो रहे हैं। कर्नाटक से एक विशेष रेलगाड़ी चलाई गई है, जिसमें दो हजार पांच सौ से अधिक लोग दिल्ली पहुंचे हैं। ये लोग कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से आए हैं। संत सेवालाल महाराज का जन्म 15 फरवरी 1739 को कर्नाटक के शिवमोगा जिले में सरगोंडन्कोप्पा में हुआ था। उन्हें समाज सुधारक और बन्जारा समुदाय का आध्यात्मिक गुरू माना जाता है। समझा जाता है कि देश में बन्जारा समुदाय की आबादी दस करोड़ से 12 करोड़ है।
========================Courtesy==================
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल संत सेवालाल महाराज के 284वें जयंती समारोह में शामिल होंगे
santsevalalmaharaj

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *