• Thu. Apr 25th, 2024

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल, उनकी पार्टी का भाजपा में विलय

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल, उनकी पार्टी का भाजपा में विलय
amrindersingh,todayindia,todayindia24पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भारतीय जनता पार्टी में विलय कर दिया गया है। श्री अमरिंदर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा किरेन रिजिजू की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ लोकसभा के पूर्व सांसद अमरीक सिंह अलीवाल, पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अजायब सिंह भट्टी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

नरेंद्र सिंह तोमर ने संवाददताओं से बातचीत में कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने से, पंजाब में पार्टी का आधार मजबूत होगा। उन्‍होंने कहा कि कैप्‍टन अमरिन्‍द्र सिंह का भाजपा में शामिल होना दर्शाता है कि वे राज्य में शांति और कानून व्यवस्था स्‍थापित करना चाहते हैं।

श्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हमेशा देश को सबसे ऊपर रखा है।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उन्‍हें तथा अन्‍य को पार्टी में शामिल करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के विलय का फैसला पंजाब के हित को ध्यान में रखकर लिया गया है।
========================Courtesy=========================
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल, उनकी पार्टी का भाजपा में विलय
amrindersingh,todayindia,todayindia24

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.