• Thu. Apr 25th, 2024

कल भारत पहुंचेंगे ८ चीते |

कल भारत पहुंचेंगे ८ चीते |
cheeta,kuno८ चीतों को लेकर एक विशेष जम्बोजेट बी-७४७, १६ सितम्बर को दोपहर नामीबिया से उड़ान भरेगा | विमान करीब ११ घंटे का सफर तय कर १७ सितम्बर को सुबह ५.३० बजे भारत पहुंचेगा |
संभवतः ग्वालियर से करीब ८ बजे इन चीतों को कूनो लाया जायेगा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब ११ बजे कूनो पहुंचेंगे और तीन चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे | तीन नर और पांच मादा वयस्क चीतों को लाने के लिए एक विशेष जम्बोजेट बी-७४७ नामीबिया की राजधानी विंडहोक पहुंच गया है | चीतों को लाने के लिए जो विशेष विमान नामीबिया भेजा गया है , उसे टाइगर की पेंटिंग से सजाया गया है | इस विमान को अमेरिकी कंपनी द्वारा विशेष रूप से तैयार किया गया है | इसमें चीतों को पेंटिंग बनाई गयी है | साथ ही विमान के अंदर के हिस्से को भी उनके अनुकूल बनाया गया है | भारत आने वाले इन चीतों को सद्भावना दूत का नाम दिया गया है | भारत में चीतों के आने को लेकर उत्साह चरम पर है |
चीता परियोजना का शुभारम्भ करने १७ सितम्बर को कूनो पालनपुर नेशनल पार्क आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह ११ बजे चीतों को क्वारंटाइन बाड़े में छोड़ेंगे|इस दिन प्रधानमंत्री का जन्मदिन भी है |
=======================Courtesy=========================
कल भारत पहुंचेंगे ८ चीते |
cheeta,kuno

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.