• Fri. Jun 12th, 2026

विश्व डेंगू दिवस पर कार्यशाला

भोपाल : मंगलवार, मई 16, 2017
‘विश्व डेंगू दिवस’ पर जिला मलेरिया कार्यालय भोपाल द्वारा आज कार्यशाला की गई। कार्यशाला में जिला मलेरिया अधिकारी एवं कार्यालय के सभी कर्मचारियों की उपस्थिति में डेंगू की रोकथाम के कार्य की समीक्षा की गई। डेंगू बीमारी से बचाव के लिए जन-समुदाय में बीमारी को फैलने से रोकने के लिए प्रचार-प्रसार के माध्यम से जन-जागरूकता एवं अन्य उपाय बताए गए। नगर निगम से समन्वय बनाकर डेंगू बीमारी को फैलने से रोकने की शपथ ली गई।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *