• Mon. May 20th, 2024

प्रधानमंत्री ने श्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया                                      narendra modi,Primeminister narendra modi,PM,prime minister of india,todayindia,todayindianews,today india,todayindialiveप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं वरिष्ठ नेता श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा;

‘इस दुख को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।कल्याण सिंह जी… राजनेता, वरिष्ठ प्रशासक, जमीनी नेता और बहुत अच्छे इंसान। वह अपने पीछे उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक अमिट योगदान छोड़ गए हैं। उनके बेटे श्री राजवीर सिंह से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।

भारत के सांस्कृतिक उत्थान में कल्याण सिंह जी के योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा उनकी आभारी रहेंगी। भारतीय मूल्यों में उनकी गहरी आस्था थी और वह हमारी सदियों पुरानी परंपराओं पर गर्व किया करते थे।

कल्याण सिंह जी ने समाज के वंचित वर्ग के करोड़ों लोगों को आवाज दी। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कई प्रयास किए।’

=======================Courtesy============================
प्रधानमंत्री ने श्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया                                      narendra modi,Primeminister narendra modi,PM,prime minister of india,todayindia,todayindianews,today india,todayindialive,24

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *