• Fri. Sep 20th, 2024

कांग्रेस ने 50 वर्षों तक आदिवासियों के लिए कोई विकास नहीं किया- शिवराजसिंह चौहान

शहडोल। बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि शहीद बिरसा मुंडा के योगदान के बिना देश का स्वाधीनता संघर्ष का इतिहास अधूरा ही रहेगा। बिरसा मुंडा ने घोषणा की थी कि वे आजाद भारत में सांस लेंगे, अंग्रेजों का आधिपत्य कदापि भी स्वीकार नहीं करेंगे। उनके अदम्य साहस और पराक्रम ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिये और इतिहास में आदिवासियों का स्वातंत्र्य प्रेम अंकित हो गया। बिरसा मुंडा ने राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित किया। आदिवासियों, गरीबों को शोषण मुक्त कराने और सामाजिक-आर्थिक न्याय सुनिश्चित करनंे में भारतीय जनता पार्टी सरकार कोई कोर-कसर शेष नहीं रखेगी। उन्होंने यह बात शहडोल लोकसभा क्षेत्र के जैतपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम में कही। श्री शिवराजसिंह चैहान ने उपस्थित जनसमुदाय को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में आदिवासियों को शोषण से मुक्ति मिलेगी और विकास की हर सुविधा दी जायेगी।
श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि आदिवासी अंचल वन-संपदा और रत्नगर्भा भूमि के कारण संपन्न है। फिर भी आजादी के 50 वर्ष तक कांगे्रस ने आदिवासियों को प्रगति के रास्ते पर लाने का कोई काम नहीं किया। केन्द्र में सत्तासीन हुई श्री अटलबिहारी वाजपेयी सरकार ने वन भूमि पर वनवासियों को आधिपत्य दिलाने के लिए संवैधानिक प्रक्रिया आरंभ की। वन भूमि अधिकार अधिनियम बनने के बाद मध्यप्रदेश में एक लाख 96 हजार आदिवासी, वनवासी और अन्य लोगों को 2006 तक के वन भूमि कब्जे के आधार पर वन भूमि का अधिकार-पत्र (पट्टा) दिया जा चुका है। बाजिव कब्जेदार को वनभूमि पर पट्टा मिलेगा, लेकिन हमें वनों को भी सुरक्षित रखना होगा। आदिवासी अच्छे प्रगतिशील कृषक बने, इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार उन्हें कृषि विकास, सिंचाई-कूंप कार्यो के लिए प्रचुरता से सहायता दे रही है। आदिवासी अंचल में महिलाओं और पुरूषों को स्वरोजगार के अवसर जुटाये जा रहे है। इस कार्य के लिए सकारात्मक मानसिकता की जरूरत है। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने श्री ज्ञान सिंह को उनकी परिपक्वता, निपणुता, समाजसेवा और शासकीय राजनैतिक अनुभव को देखते हुए प्रत्याशी बनाया है। 19 नवंबर को हो रहे मतदान में उन्हें विजयी बनाकर आदिवासी अंचल को प्रगति के शिखर पर पहुंचानें में सहयोग दें। उन्होनें कहा कि कांगे्रस नेतृत्व विहीन पार्टी रह गयी है। कांगे्रस के पास विकास की कोई दृष्टि नहीं है। कांगे्रस का एकसूत्रीय कार्यक्रम विकास के कार्यों में अवरोध उत्पन्न करना रह गया है। उपचुनाव एक अवसर है, जब हम विकास की निरंतरता को अच्छे प्रत्याशी का चयन कर जारी रख सकते है। श्री ज्ञान सिंह श्रेष्ठ प्रतिनिधि सिद्ध होंगे। श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आदिवासियांे, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़े और गरीबों को 1 रू. किलों गेंहू, चावल और आयोडीन नमक देकर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की है। प्रदेश में अन्न के अभाव में कोई भूखा नहीं सोयेगा। उन्होनें कहा कि किसान की खुशहाली से प्रदेश खुशहाल होता है, मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों को जीरों प्रतिशत ब्याज पर कर्ज देकर खुशहाली का मार्ग प्रशस्त किया है। प्रदेश में खाद-बीज के कर्ज पर अदायगी के समय 10 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। एक लाख रू. का कर्ज लेने पर किसान को 90 हजार रू. ही चुकाना पड़ेंगे। भाजपा सरकार की उदार नीतियों, किसानोन्मुखी पहल का नतीजा है कि प्रदेश की विकास दर दस प्रतिशत और खेती की विकास दर 20 प्रतिशत दर्ज हो चुकी है, जो देश-विदेश में एक कीर्तिमान है।
उन्होनें कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि आदिवासियों के बच्चे, छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर कलेक्टर, पुलिस कप्तान, सैना के अधिकारी बनें, उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में तमाम सुविधाएं दी जा रही है। निःशुल्क पाठ्य-पुस्तके, दूर गांव जाने के लिए साईकिल की व्यवस्था की गयी है। पढ़ने-लिखने के बाद उन्हें उद्यमी और उद्योगपति बनानें के लिए सरकार ने कौशल-विकास के लिए प्रशिक्षण केन्द्र खोले है। हुनर हासिल करनें के बाद जो इच्छुक युवक-युवती उद्योग लगाना चाहेंगे, उसके लिए स्वरोजगार योजना में मदद और कर्ज दिया जायेगा, कर्ज की गारंटी मध्यप्रदेश सरकार लेगी। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देकर आदिवासी समुदाय और क्षेत्रीय विकास की दिशा में आगे बढ़े। आवश्यक है कि इस क्षेत्र को लोकसभा में उचित प्रतिनिधित्व मिले, जिससे क्षेत्र के विकास की गाड़ी आगे बढ़ सके। भाजपा प्रत्याशी श्री ज्ञान सिंह इस क्षेत्र के जाने-माने परखे हुए नेता है, सहज और सुलभ है, प्रदेश सरकार से मदद लाकर विकास करनें में वे निपुण है, दिल्ली में पहुंचकर वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भी आदिवासी अंचल में खुशहाली लाने के लिए पूरा सहयोग और मदद प्राप्त कर सकेंगे। 19 नवंबर को होने जा रहे मतदान में श्री ज्ञान सिंह को विजयी बनानें के लिए कमल का बटन दबाकर क्षेत्रीय विकास सुनिश्चित करें। श्री ज्ञान सिंह इस क्षेत्र के पूर्व सांसद स्व. दलपत सिंह परस्ते के विकास के अधूरे सपनों को पूरा करनें में प्राण-पण से जुटेंगे। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं इस क्षेत्र के विकास के लिए भरपूर मदद और सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *