• Mon. May 20th, 2024

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दीराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। श्री कोविंद ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं हमें दुख से मुक्ति के मार्ग पर ले जाती हैं। महात्‍मा बुद्ध ने लोगों को हिंसा और अन्याय से दूर रहने की शिक्षा दी और यही मंत्र सदियों से मानव को प्रेरित करता रहा है। श्री कोविंद ने कहा है कि भगवान बुद्ध के जीवन में सन्निहित अहिंसा, शांति, करुणा और मानवता की सेवा के आदर्शों तथा उनकी शाश्वत शिक्षाओं ने पूरी दुनिया में मानव सभ्यता के विकास को गहराई से प्रभावित किया है। उन्होंने कामना की कि एकजुटता और सामूहिक संकल्प के साथ, भारत कोविड महामारी से उबर सकता है और लोगों की भलाई के लिए लगातार आगे बढ़ सकता है।
==========
Courtesy
==========

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *