• Wed. Apr 24th, 2024

राष्ट्रपति कल स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे

13 Aug 2016
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी कल 70वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन 1900 बजे से आकाशवाणी के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनल उसे टेलिकास्ट करेंगे। यह संबोधन अंग्रेजी में होगा। उसके बाद उसका हिंदी संस्करण प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर अंग्रेजी और हिंदी में संबोधन के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय केंद्र क्षेत्रीय भाषाओं में इसे प्रसारित करेंगे। आकाशवाणी से क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद सम्बद्ध क्षेत्रीय नेटवर्कों द्वारा 2000 बजे से प्रसारित किया जाएगा।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.