• Fri. Apr 26th, 2024

दिल्ली : छतरपुर से AAP विधायक करतार सिंह तंवर के घर आयकर विभाग का छापा

Jul 27 2016
नई दिल्ली: आयकर विभाग ने आप पार्टी के विधायक करतार सिंह तंवर के घर पर छापा मारा है। छतरपुर से आप के विधायक करतार सिंह तंवर समेत कई लोगों के यहां छापा मारा गया है। छापा करतार सिंह के फतेहपुर बेरी के फार्म हाउस पर पड़ा है।

जिन लोगों पर छापा मारा गया है वे सभी प्रॉपर्टी से जुड़े काम करते हैं। इनमें से कुछ लोगों के फॉर्म हाउस राधेमोहन ड्राइव में है। यहां भी IT की रेड अभी चल रही है। करतार सिंह पहले दिल्ली जलबोर्ड में इंजीनियर थे। वीआरएस लेकर राजनीति में आए और प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त में करोड़ों कमाए। इनके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें दिल्ली के लोकायुक्त के पास की जा चुकी है।
courtesy

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.