• Fri. Apr 26th, 2024

रायपुर : सरकार की दो वर्षों की उपलब्धि और जनता की प्रतिक्रिया जानने सरकार पहुंची जनता के पास : श्री वैंकेया नायडू : दुर्ग-भिलाई में भारतीय संस्कृति का अनूठा मिश्रण

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व में बढ़ा है देश का गौरव
रायपुर, 20 जून 2016
केन्द्रीय शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री श्री वैंकेया नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और सुशासन से देश के सभी क्षेत्रों में विकास देखने को मिल रही है। समाज की बेहतरी और सभी वर्गो के हितों के लिए हो रहे हैं। दो वर्षों की उपलब्धि और जनता की प्रतिक्रिया जानने के लिए सरकार जनता के बीच पहुंच रही है।
भिलाई स्थित सेक्टर-8 में नायर समाजम स्कूल में दक्षिण भारतीय समाज के नागरिकों के सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री श्री नायडू ने कहा कि छत्तीसगढ़ वासियों ने कन्नड़, तेलगु, तमिल, मलयाली समुदाय के लोगों को स्वीकार, समर्थन और रोजगार देने के साथ ही आगे बढ़ाने में सहभागी बनाया है। दुर्ग भिलाई में सम्पूर्ण भारत की संस्कृति और परम्परा को देखने मिलती है। यहां भारत की सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजे रखने और सामाजिक समरसता का अनूठा मिश्रण देखने को मिलता है। यहां ’मिनी भारत’ बसता है, जहां लोगों को अपनी संस्कृतिक के साथ सहेजे रखने का मौका मिलता है। यहां भारत की विभिन्न प्रांतों और लोगों की एक और बड़ी विशेषता है कि वे सभी यहां के विकास में अपनी भागीदारी देते हैं।

श्री नायडू ने केन्द्र सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें राष्ट्र के विकास के लिए क्रांतिकारी कदम बताया है। उन्होंने बताया कि देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही अमृत मिशन के तहत देश के 500 शहरों का चयन किया गया है। उन्हें विकास की सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अमृत मिशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 9 शहरों का चयन किया गया है। यहां विकास के सभी संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्हांेने स्वच्छता को देश के लिए जरूरी कदम बताते हुए कहा कि योजना के अंतर्गत 1990 करोड़ रूपए की राशि उपलब्ध करायी गयी है। हर घर में शौचालय बनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्वच्छता हेतु छत्तीसगढ़ के लिए 350 करोड़ की राशि की स्वीकृति की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में 12 हजार 660 मकान की स्वीकृति दी गई है। दुर्ग शहर के विकास के लिए स्वच्छता हेतु 41 करोड़, सीवरेज के लिए 15 करोड़ एवं ग्रीन सिटी के लिए 2 करोड़ 50 लाख रूपए तथा भिलाई शहर के विकास के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु 171 करोड़ रूपए, सीवरेज के लिए 20 करोड़ एवं ग्रीन सिटी हेतु 2 करोड़ 50 लाख रूपए स्वीकृत करने के जानकारी दी है। श्री नायडू ने कहा है कि शासन ने किसानों की पीड़ा को समझते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्राकृतिक आपदा में दिए जाने वाली राशि को बढ़ाया है। प्रधानमंत्री उज्जला योजना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि देश भर में 5 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया जाएगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि देश विकास की नई दिशा तय कर रहा है। देश व राज्य में सभी व्यक्तियों को भागीदारी बनाकर सभी का विकास किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में दक्षिण भारत के समाजों का भी उल्लेखनीय योगदान रहा है। समाज की शिक्षा, संस्कृति और जीवन के प्रति समर्पण से राज्य के विकास में सहभागी बने हैं। उन्होंने दुर्ग-भिलाई को भारत की संस्कृति का केन्द्र कहा है। भिलाई स्टील प्लांट के साथ ही भिलाई में आईआईटी की स्वीकृति को प्रदेश के पहचान व विकास के लिए क्रांतिकारी बताया है।
प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने राष्ट्र व राज्य के विकास में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व को ऐतिहासिक कदम बताया है। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, सहकारिता, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री दयालदास बघेल, वैशाली नगर विधायक श्री विद्यारतन भसीन, अहिवारा विधायक श्री सांवला राम डाहरे, नायर समाज के अध्यक्ष श्री ईकेएस नायर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाज के नागरिकगण उपस्थित थे।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.