• Fri. Apr 26th, 2024

(todayindia)आज देश की जनता को भारत का नागरिक होने पर गर्व हैः उमाश्री भारती(uma Bharti)

(todayindia)(Uma bharti)(Pragya singh)प्रज्ञासिंह ठाकुर के समर्थन में भोपाल में सभा को किया संबोधित
भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के किए गए विकास कार्यो और दुनिया में देश के बढते मान सम्मान से देशवासियों का गौरव बढ़ा है। देश में कुछ विरोधी दल भारत के बढते मान और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की बढती लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे है। देश की जनता ने यह ठान लिया है कि मोदीजी को ही दोबारा प्रधानमंत्री बनाना(todayindia)(Uma bharti)(Pragya singh) है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले पांच वर्षो में देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। आज देश की जनता को भारत का नागरिक होने पर गर्व है। यह मोदीजी के कारण ही मुमकिन हुआ है। यह बात केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती ने शुक्रवार को भोपाल के नेहरू नगर में आयोजित सभा के दौरान भोपाल लोकसभा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कही।(todayindia)(Uma bharti)(Pragya singh)

सुश्री उमा भारती ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर जो अत्याचार हुए वह पुरुष भी सहन नहीं कर सकता है। एक महिला के साथ असहनीय पीड़ा, निर्ममता एवं बर्बरतापूर्वक अत्याचार हुआ। हिंदू धर्म को बदनाम करने के लिए आतंक जैसा शब्द गढा गया जो निदंनीय है। सुश्री उमा भारती ने कहा कि दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा को खड़ा किया है। जैसे ही उनका नाम आया, कांग्रेसियों के पसीने छूट गए। दिग्विजय सिंह ने भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग कर हिंदू संस्कृति को बदनाम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने समझौता ब्लास्ट और मक्का मस्जिद विस्फोट का फर्जी केस बनाया था। साध्वी प्रज्ञा जैसों पर आरोप मढ़ दिये और असली गुनहगारों को छोड़ दिया। मिस्टर बंटाढार दिग्विजय सिंह(digvijay singh) को अपनी ही सभा में तब मुंह की खानी पडी जब जनता के बीच से एक व्यक्ति को बुलाया और कहा कि मोदी सरकार ने तुम्हारे लिए क्या किया है तो उस व्यक्ति ने मोदी सरकार के कामों एवं सर्जिकल स्ट्राइक का बखान करते हुए दिग्विजय सिंह की बोलती बंद कर दी। हम धर्म के मामले में उदार हो सकते हैं राष्ट्र की अस्मिता के मामले में उदार नहीं हो सकते। यह वही दिग्विजय सिंह है जिन्होंने कहा था चुनाव विकास से नहीं मैनेजमेंट से जीते जाते हैं। आज विकास का मॉडल भोपाल की जनता को भ्रमित करने के लिए दिखाते घूम रहे हैं।(todayindia)(Uma bharti)(Pragya singh)

सुश्री उमा भारती ने जनता से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि आने वाले पांच वर्षो में सशक्त सरकार के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और आगे बढ़े इसके लिए हमें श्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।(todayindia)(Uma bharti)(Pragya singh)

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.