विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने थिम्फू में भूटान के विदेश मंत्री से मुलाकात की
sjaishankar,bhutan,thimpuविदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने थिम्फू में भूटान के विदेश मंत्री से मुलाकात की
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज थिम्फू में भूटान के विदेश मंत्री ल्योन्पो डी. एन. धुंग्येल से मुलाकात की और व्यापक सहयोग की समीक्षा की। श्री जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनकी बातचीत विकास साझेदारी, ऊर्जा, व्यापार, संपर्क, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्र में भारत-भूटान के बहुआयामी सहयोग को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रहीं। उन्होंने कहा कि यह बातचीत दोनों देशों के बीच संबंधों में निहित विश्वास, सद्भावना और गर्मजोशी को दर्शाती है।
===========================================Courtesy=================================
