प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्वाड को एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी बताया
narendramodi,quadप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्वाड को एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी बताया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्वाड को एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी बताया। उन्होंने चारों सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए ठोस लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया। बैठक में प्रधानमंत्री ने मनीला शहर और इस समूह के बीच ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि चारों देशों के अधिकारियों की पहली बैठक वर्ष 2007 में इसी शहर में हुई थी। वर्ष 2017 में मनीला में ही क्वाड संवाद को फिर से शुरू किया गया था। ऐसे में इस ऐतिहासिक शहर में एक बार फिर क्वाड की बैठक होना साझेदारी के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
प्रधानमंत्री ने सदस्य देशों के बीच लगातार हो रहे उच्चस्तरीय विचार-विमर्श का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जनवरी से अब तक चारों देशों के विदेश मंत्रियों की पांच बैठकें हो चुकी हैं। यह इस साझेदारी के प्रति उनकी राजनीतिक इच्छाशक्ति और साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
क्वाड के प्रति भारत का दृष्टिकोण स्पष्ट करते हुए श्री मोदी ने कहा कि यह एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी है, इसका उद्देश्य पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए व्यावहारिक समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि चारों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा, भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखला, उभरती प्रौद्योगिकियों और आपदा प्रबंधन सहित कई क्षेत्रों में सहयोग है।
क्वाड देशों की बैठक फिलीपींस की राजधानी मनीला में चल रही है। क्वाड के चारों देश भारत, अमरीका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता बैठक में शामिल हैं। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मनीला और क्वाड के बीच लंबे समय से विशेष संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक शहर में आज एक बार फिर क्वाड की बैठक होना एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह हमारी राजनीतिक इच्छाशक्ति और साझेदारी के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि क्वाड के फिर से सक्रिय होने के बाद से इसके सदस्यों के बीच सहयोग लगातार बढ़ा है और उनकी मित्रता और गहरी हुई है। उन्होंने कहा कि ये चारों देश स्वतंत्र, मुक्त और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के चार प्रमुख स्तंभ हैं। श्री ट्रंप ने कहा कि क्वाड देशों के बीच अच्छे संबंध हैं और वे क्षेत्रीय सुरक्षा तथा आर्थिक कूटनीति के मुद्दों पर मिलकर काम करते हैं।
================================Courtesy======================================
