• Sat. Oct 3rd, 2026

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अगवानी

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अगवानी
amitshah,#mpnews,#madhyapradeshnews,#bhopalnews,#DrMohanYadav,#mohanyadav,#mpcm

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और अन्य मंत्रियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर किया स्वागत

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के भोपाल आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव , प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल और  मंत्रीगण, अन्य जनप्रतिनिधियों, ने विमानतल पर उनका पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर  वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।  

केंद्रीय गृह मंत्री  श्री शाह ,शनिवार 3 अक्टूबर को  भेल दशहरा मैदान में न्याय संहिता पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ कर राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।  

केन्द्रीय मंत्री श्री शाह शनिवार को ही भोपाल बायपास रोड, भौंरी स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), भोपाल के विस्तारित ‘अत्रि’ परिसर का शिलान्यास कर परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की  प्रतिमा का अनावरण  करेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री शाह 3 अक्टूबर की शाम वापस नई दिल्ली रवाना होंगे।
========================================================================================================

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अगवानी
amitshah,#mpnews,#madhyapradeshnews,#bhopalnews,#DrMohanYadav,#mohanyadav,#mpcm

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *