• Sat. Oct 3rd, 2026

सरकार पशुपालन आधारित तंत्र विकसित कर रही है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रही है: गृह मंत्री अमित शाह

सरकार पशुपालन आधारित तंत्र विकसित कर रही है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रही है: गृह मंत्री अमित शाह
amitshah,gaupalaksammelan,#mpnews,#madhyapradeshnews,#bhopalnews,#DrMohanYadav,#mohanyadav,#mpcmसरकार पशुपालन आधारित तंत्र विकसित कर रही है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रही है: गृह मंत्री अमित शाह
गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि नरेन्‍द्र मोदी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए पशुपालन से जुड़ी व्यवस्था विकसित कर रही है। इसमें गोबर से बायोगैस और जैविक खाद बनाने से लेकर दुग्ध उत्पादों के प्रसंस्करण और बाजार तक पहुंच उपलब्ध कराने तक के प्रयास शामिल हैं। श्री शाह आज भोपाल में राज्य स्तरीय गौ पालक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। श्री शाह ने कहा कि सहकारिता मंत्रालय के गठन से सबसे अधिक लाभ पाने वालों में पशुपालक भी शामिल होंगे।

गृह मंत्री ने आपराधिक न्याय व्यवस्था में सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय न्याय संहिता के पूरी तरह लागू होने के बाद भारत की आपराधिक न्याय व्यवस्था दुनिया में सबसे आधुनिक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता के पूरी तरह लागू होने के बाद प्राथमिकी दर्ज होने से लेकर उच्चतम न्यायालय तक मामलों का निपटारा तीन वर्ष के भीतर किया जा सकेगा।
==================================================Courtesy=========================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *