पीएम मोदी ने बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात
narendramodi,#SmitMachchhar,bravepilotपीएम मोदी ने बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। उन्होंने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में अपने सह-पायलट के हमले को नाकाम करते हुए 180 लोगों की जान बचाई थी। कैप्टन मच्छार ने प्रधानमंत्री को अपने अनुभव के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि उस घटना के दौरान उन्हें किस बात से साहस मिला। प्रधानमंत्री ने उनकी बहादुरी की सराहना की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
श्री मोदी ने कहा कि पूरा देश उनकी कुशलता लिए प्रार्थना कर रहा है। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित के साहस, सूझबूझ और धैर्य ने कई जानें बचाईं। प्रधानमंत्री ने स्मित के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि देश गर्व से कह सकता है कि भारतीय वे नहीं हैं जो जान लेते हैं, बल्कि वे हैं जो दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को तैयार रहते हैं। बातचीत के दौरान भावुक स्मित ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी उनके सबसे बड़े आदर्श हैं और उन्होंने फोन आने पर अपनी खुशी और गर्व का अनुभव व्यक्त किया।
=============================================Courtesy========================
