• Sat. Oct 3rd, 2026

भारत ने पुरुष क्रिकेट में पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता

भारत ने पुरुष क्रिकेट में पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता
asiangames,INDvsPAK,goldmedalincricket,teamindiaभारत ने पुरुष क्रिकेट में पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता
जापान एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने पुरुष क्रिकेट में पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता। टी-20 फाइनल में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से मात दी। भारत के 212 रन के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान 196 रन ही बना सका। इससे पहले टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 211 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में 61 रन बनाए और तिलक वर्मा ने 22 गेंद में 51 रन की नाबाद पारी खेली। अक्षर पटेल, वाशिगंटन सुन्दर और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट झटके। पाकिस्तान के हसन नवाज ने 96 रन बनाए, जबकि अराफात मिन्हास और तेज गेंदबाज अहमद दानियाल ने दो-दो विकेट लिए।

इससे पहले इन खेलों में महिला क्रिकेट में भी भारत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

आज ही प्रणवी उर्स ने गोल्‍फ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। प्रणवी देश के लिए गोल्‍फ का स्‍वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं हैं। इससे पहले 2002 में शिव कपूर ने पुरुष स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था।

महिला रिकर्व तीरंदाजी में कुमकुम मोहोद ने इस स्पर्धा में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। नीरज चौहान ने पुरुष रिकर्व स्पर्धा में धीरज बोम्मादेवरा को हराकर कांस्य पदक जीता।

भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। कुल 81 पदकों में 19 स्वर्ण, 26 रजत और 36 कांस्य पदक शामिल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शानदार प्रदर्शन के लिए पदक विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
=======================================================Courtesy===========================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *