• Mon. Sep 28th, 2026

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने फ्रांस के उच्च शिक्षा मंत्री फिलिप बैप्टिस्ट से की मुलाकात

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने फ्रांस के उच्च शिक्षा मंत्री फिलिप बैप्टिस्ट से की मुलाकात
prahladjoshi,france,franceeducationministerकेंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने फ्रांस के उच्च शिक्षा मंत्री फिलिप बैप्टिस्ट से की मुलाकात
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने आज फ्रांस के उच्च शिक्षा, अनुसंधान और अंतरिक्ष मंत्री फिलिप बैप्टिस्ट से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में भारत-फ्रांस सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक में विद्यार्थियों और शिक्षकों के आदान-प्रदान को बढ़ाने, संस्थानों के बीच साझेदारी और संयुक्त अनुसंधान को मजबूत करने तथा संशोधित पारस्परिक योग्यता मान्यता समझौते को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ।

दोनों पक्षों ने अकादमिक और अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देने की योजना, ग्लोबल इनिशिएटिव ऑफ एकेडमिक नेटवर्क्स तथा जीवन विज्ञान और स्वास्थ्य के क्षेत्र में फ्रांस-भारत परिसर के तहत सहयोग पर भी चर्चा की। नीस में प्रस्तावित आईआईटी परिसर और भारत इनोवेट्स 2026 के तहत आगे सहयोग के मुद्दे पर भी विचार हुआ।

भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 दोनों देशों के बीच शैक्षणिक और अनुसंधान संबंधों को और मजबूत करने, नवाचार को बढ़ावा देने तथा भविष्य की जरूरतों के अनुरूप प्रतिभाओं को तैयार करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
===================================================Courtesy-=========================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *