• Mon. Sep 28th, 2026

ASIAN GAMES 2026: ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता

ASIAN GAMES 2026: ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता
ASIAN GAMES 2026,eshasingh,25meterpistolASIAN GAMES 2026: ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता
जापान में आयोजित एशियाई खेलों 2026 में, भारत की ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता। वहीं, भारतीय एथलीट पिंकी बलहारा ने महिलाओं के अंडर-78 किलोग्राम कुराश स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की लिम गरम को हराया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियाई खेलों में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर ईशा सिंह को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि ईशा सिंह के शानदार प्रदर्शन में उनके कौशल, सटीकता और निरंतरता की झलक दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि यह पदक ईशा सिंह की खेल में गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला नेपाल और श्रीलंका के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।

महिला मुक्केबाजी में, भारतीय ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने दक्षिण कोरिया की सियोंग सुयोन को 5-0 से हराकर 75 किलोग्राम वर्ग में पदक हासिल किया।

एशियाई खेलों में भारत पदक तालिका में 12वें स्थान पर है। अब तक भारत कुल मिलाकर 39 पदक जीत चुका है, जिनमें चार स्वर्ण, 17 रजत और 18 कांस्य पदक शामिल हैं।
========================================================Courtesy======================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *