देश के बेहतर सड़क बुनियादी ढांचे से माल ढुलाई लागत में कमी आई: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
nitingadkariदेश के बेहतर सड़क बुनियादी ढांचे से माल ढुलाई लागत में कमी आई: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बेहतर सड़क बुनियादी ढांचे के कारण देश की माल ढुलाई लागत में कमी आई है। श्री गडकरी नई दिल्ली में एक निजी मीडिया सम्मेलन में बोल रहे थे। श्री गडकरी ने कहा कि आईआईएम बेंगलुरु, आईआईटी कानपुर और आईआईटी चेन्नई के अध्ययनों के आधार पर भारत की माल ढुलाई लागत, जो पहले लगभग 16 प्रतिशत थी, में लगभग 6 प्रतिशत की कमी आई है।
श्री गडकरी ने माल ढुलाई लागत को कम करने में सड़क बुनियादी ढांचे की भूमिका पर जोर दिया और कहा कि सड़क अवसंरचना भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में असम में पर्यटन क्षेत्र में तेजी आई है। पिछले कुछ वर्षों में राज्य में अवसंरचना, परिवहन और संचार में सुधार हुआ है।
उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए उद्योग, व्यापार और पर्यटन आवश्यक हैं। श्री गडकरी ने असम और पूर्वोत्तर की ताकत को पहचानने और मौजूदा चुनौतियों को अवसरों में बदलने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
===============================================Courtesy=====================================
