• Wed. Mar 11th, 2026

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के विदेश मंत्री से की चर्चा

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के विदेश मंत्री से की चर्चा
jaishankar,iranविदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के विदेश मंत्री से की चर्चा
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कल शाम ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के नवीनतम घटनाक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि हम संपर्क में रहने पर सहमत हुए। पिछले महीने ईरान और अमरीका-इज़राइल की संयुक्त सेनाओं के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से यह उनकी तीसरी टेलीफोन वार्ता थी।

डॉ. जयशंकर ने अपने जर्मन समकक्ष जोहान वाडेफुल और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून से भी पश्चिम एशिया की स्थिति पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि श्री चो ह्यून के साथ उनकी अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने द्विपक्षीय एजेंडे को आगे बढ़ाने और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की। इसमें ऊर्जा संबंधी निहितार्थ भी शामिल हैं।

श्री चो ह्यून ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि पश्चिम एशिया की स्थिति का वैश्विक सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। श्री चो ह्यून ने कहा कि इस वर्ष दोनों पक्षों के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉ. जयशंकर इस बात पर सहमत हुए कि दोनों पक्षों को रणनीतिक आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
=======================================================Courtesy===============================================
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के विदेश मंत्री से की चर्चा
jaishankar,iran

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *