प्रधानमंत्री मोदी कल तिरुचिरापल्ली से दो अमृत भारत एक्सप्रेस और एक यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे
narendramodi,tirucirapalli,amritbharatexpressप्रधानमंत्री मोदी कल तिरुचिरापल्ली से दो अमृत भारत एक्सप्रेस और एक यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से दो अमृत भारत एक्सप्रेस रेलगाडि़यों और एक यात्री रेलगाडी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इनमें से एक यात्री रेलगाड़ी केरल के एर्नाकुलम से रवाना होगी। रेल मंत्रालय ने कहा कि इन नई रेल सेवाओं से तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और झारखंड के यात्रियों को लाभ होगा।
मंत्रालय ने बताया कि पोदानूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस कोयंबटूर के औद्योगिक क्षेत्र को पूर्वी भारत के कोयला और खनिज उत्पादक क्षेत्र झारखंड से सीधे जोड़ेगी। नागरकोइल-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस तेलंगाना के लिए इस क्षेत्र की पहली सीधी अमृत भारत सेवा है, जो तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीस से अधिक जिलों से होकर गुजरेगी। वहीं, रामेश्वरम-मंगलुरु और तिरुनेलवेली-मंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेनें तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के तीर्थयात्रियों और तटीय यात्रियों के लिए सीधे मार्ग उपलब्ध कराएंगी।
इस अवसर पर केरल के शोरानूर, कुट्टीपुरम और चांगनास्सेरी में तीन अमृत भारत स्टेशनों का भी उद्घाटन किया जाएगा।
===============================================Courtesy======================================================
प्रधानमंत्री मोदी कल तिरुचिरापल्ली से दो अमृत भारत एक्सप्रेस और एक यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे
narendramodi,tirucirapalli,amritbharatexpress
