• Wed. Mar 11th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी का केरल और तमिलनाडु दौरा आज, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी का केरल और तमिलनाडु दौरा आज, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
narendramodi,keralm,tamilnaduप्रधानमंत्री मोदी का केरल और तमिलनाडु दौरा आज, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी केरल यात्रा के दौरान कोच्चि रिफाइनरी में 5 हजार 500 करोड़ रुपये के निवेश से निर्मित पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला रखेंगे। 400 किलो टन की वार्षिक क्षमता वाली यह इकाई देश की घरेलू पॉलिमर उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।

प्रधानमंत्री थलप्पडी और चेंगला के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के छह लेन के विस्तार और कोझिकोड बाईपास का भी उद्घाटन करेंगे। श्री मोदी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों और 23 ग्रामीण सड़कों के साथ शोरनूर निलंबूर रोड रेलवे खंड के विद्युतीकरण सेवा का भी उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री केरल के पलक्कड़ और तमिलनाडु के पोलाची के बीच शुरू होने वाली नई रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
===================================================Courtesy================================================
प्रधानमंत्री मोदी का केरल और तमिलनाडु दौरा आज, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
narendramodi,keralm,tamilnadu

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *